Bokaro News : समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत

Bokaro News : अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति बोकारो जिला की बैठक चास के दीपांजलि सभागार में हुई.

विज्ञापन

चास, अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति बोकारो जिला की बैठक शनिवार को चास के दीपांजलि सभागार में हुई. जिला अध्यक्ष मधुसूदन बाउरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. श्री बाउरी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और इन दिशाओं में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया. सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें जिला कमेटी का विस्तार करने के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया, ताकि समाज के हर कोने तक पहुंच बनायी जा सके. बोकारो जिला एवं धनबाद जिला मिलकर एक साथ स्थापना दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बंशीधर बाउरी, सचिव किशोर कुमार बाउरी, दीपक कुमार बाउरी, राकेश बाउरी, विकास बाउरी, गौतम बाउरी, आकाश बाउरी, मनोज कुमार बाउरी, बरून बाउरी, सुभाष बाउरी, भानु बाउरी, चित्तरंजन बाउरी, हरे कृष्णा बाउरी, अमर बाउरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola