Bokaro News : आदिवासी छात्रावास पेटरवार की टीम ने जीता खिताब

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Oct 2025 11:37 PM

विज्ञापन

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था.

विज्ञापन

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में डीएफसी क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल गुरुवार को पुटकाडीह के खेल मैदान में खेला गया. आदिवासी छात्रावास पेटरवार और कुसमांडो क्लब ललपनिया के बीच हुआ मैच संघर्षपूर्ण रहा. पेटरवार की टीम ने ललपनिया को 1-0 गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. फाइनल के पूर्व झारखंड व बंगाल की महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया . टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15 हजार, उप विजेता को 10 हजार व सेमीफाइनल की दो टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने दिया.

खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है : योगेंद्र प्रसाद

इसके पहले राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की. मंत्री ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, परिश्रम और संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. कहा कि कि राज्य सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. लक्ष्य है कि झारखंड की धरती से निकलने वाला हर खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राज्य के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करें.

ये थे मौजूद

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष रतन मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, जिला सचिव मुकेश महतो, आयोजक टीम के अध्यक्ष राधेश्याम हेमब्रम, झामुमो नेता मनोहर मुर्मू, कृष्णा महतो, लालबहादुर शर्मा, शक्तिधर महतो, गंगा तुरी सहित अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola