Bokaro News: सिर्फ टैक्स कलेक्शन नहीं, बल्कि टैक्सपेयर का सहयोग करना भी उद्देश्य
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 26 Feb 2026 11:30 PM
Bokaro News: आशालता दिव्यांग केंद्र में इनकम टैक्स विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, दी गयीं कई जानकारियां.
बोकारो, आयकर अधिकारी (छूट), हजारीबाग इकाई की ओर से गुरुवार को आशालता दिव्यांग विकास केंद्र में आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य केवल कर संग्रह करना नहीं, बल्कि करदाताओं को सही मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करना भी है. ट्रस्ट व एनजीओ से पारदर्शिता बनाये रखने, समय पर रिटर्न दाखिल करने, उचित लेखांकन व दस्तावेजीकरण रखने की अपील की, ताकि आयकर छूट का लाभ मिलता रहे. कार्यक्रम आयकर आयुक्त (छूट), पटना शिव स्वरूप सिंह के निर्देशन व अपर आयकर आयुक्त (छूट), रेंज-2- रांची राखी निशा उरांव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. आयकर अधिकारी (छूट) कमलेश वर्मा ने विभाग की ओर से समाज व देश के विकास में निभाई जा रही भूमिका के बारे में व छूट से संबंधित धारा/प्रावधान में करदाताओं को आने वाली समस्या व समाधान के बारे में बताया. इस दौरान आयकर अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध छूट प्रावधान, अनुपालन आवश्यकता व प्रस्तावित नए आयकर अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी. धारा 11, 12 व 12 एबी के अंतर्गत छूट प्रावधान, 85% आय उपयोग का नियम, ऑडिट व आईटीआर दाखिल करने की जरूरत, धारा 13 के अंतर्गत उल्लंघन का परिणाम, ट्रस्ट व एनजीओ की ओर से की जाने वाली सामान्य त्रुटी के बारे में बताया गया. मंच संचालन आयकर कार्यालय (छूट), हजारीबाग के निरीक्षक अमित कुमार ने किया. मौके पर बार एसोसिएशन से सीए अनूप अग्रवाल, सीएमए विवेक रंजन, मनोज कुमार मधुकर, आशा लता ट्रस्ट के डायरेक्टर बीएस जायसवाल समेत विभिन्न ट्रस्ट व संस्था के ट्रस्टी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










