Bokaro News: हाथों में लेके निसान चला रे, मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे …

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 26 Feb 2026 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News: चास में निसान यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त, श्री श्याम के स्वागत उड़े अबीर गुलाल व 751 निसान के साथ यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु.

विज्ञापन

चास, मारवाड़ी समाज चास-बोकारो की ओर से गुरुवार से तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत की गयी. महोत्सव के पहले दिन भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. धर्मशाला मोड़ स्थित मारवाड़ी पंचायत से श्याम भक्त 751 निसान के साथ यात्रा में शामिल हुए. जगह- जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया. फूलों की बारिश और होली खेल श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री श्याम को नमन किया. यात्रा चास बाइपास रोड, तेलीडीह मोड़, चेक पोस्ट से पुराना बाजार होते हुए श्री श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचा जहां भक्तों ने श्री श्याम दरबार पर निसान अर्पण किया. यात्रा में पुरुलिया की भजन गायिका रोशनी शर्मा व स्थानीय गायकों ने भजन को प्रस्तुति दी. डोरी खेज के राखी जै यो है बाबा को निसान, हाथों में लेके निसान चला रे, हम तो अपने बाबा के धाम चला रे, मेरे सर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथों, बाबा श्याम पर मुझे भरोसा है, हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, जय हो खाटू श्याम की.. जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे. जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा चास भक्तिमय हो गया. निसान यात्रा में मारवाड़ी पंचायत, श्याम सेवा संस्थान, श्री रानी सती भक्त मंडल, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, मारवाड़ी सम्मेलन, श्री श्याम दीवाने, श्री श्याम बाल मंडल सहित अन्य संस्थाओं के लोग शामिल थे. श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को रात श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा. इसमें पंजाब पटियाला से आये प्रसिद्ध गायक विशाल शैली अपनी टीम के साथ भजन की प्रस्तुति देंगे. भजन के दौरान फूलों की होली खेली जाएगी. श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र होगा. शनिवार को मंगला आरती व बारस की धोक ,प्रसाद वितरण व पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. महोत्सव को सफल बनाने में समाज के लोग लगे हुए हैं.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola