Bokaro News : अंग्रेजी की परीक्षा देकर केंद्रों से निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 11 Mar 2025 10:44 PM
Bokaro News : सीबीएसइ 12वीं बोर्ड : परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई, जुटे रहे अभिभावक
बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से 12वीं कक्षा अंग्रेजी विषय की परीक्षा मंगलवार को हुई. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई. केंद्रों से निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे. उनका कहना था कि पेपर एकदम सरल रहा. हल करने में समस्या नहीं हुई. वहीं कुछ ने पैसेज को जटिल बताया. कहा कि अंग्रेजी का पेपर ज्यादा कठिन नहीं था, लेकिन बहुत बड़ा था. पेपर अच्छा हुआ.ओवरआल पर्चा आसान था. जिसने भी सिलेबस अच्छे से कवर किया होगा और परीक्षा में टाइम मैनेज कर सभी आंसर सही तरीके से लिखे होंगे, वो आसानी से इस पेपर ज्यादा मार्क्स हासिल कर सकता है. अंग्रेजी परीक्षा का पेपर मुश्किल नहीं था.
एनसीइआरटी की किताब के अलावा कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्न
एमजीएम परीक्षा केंद्र सेक्टर चार के बाहर परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा का पेपर मुश्किल नहीं था. अगर डिफिकल्टी लेवल मापा जाय तो इसे औसत कह सकते हैं. मिले-जुले सवाल पूछे गये थे. एनसीइआरटी की किताब के अलावा कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्न पूछे गये थे. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि पैसेज वाला हिस्सा थोड़ा जटिल था. इसके कारण इस भाग में अपेक्षा से थोड़ा ज्यादा समय लग गया, बाकि पेपर ठीक-ठाक था.लिटरेचर सेक्शन में सबसे आसान सवाल पूछे गये थे
पेपर के बाद शिक्षकों और छात्रों का कहना है था कि पेपर में पाठ्यक्रम के बाहर कुछ नहीं था. तय पैटर्न के आधार पर पेपर आया था. इसलिए बच्चों को सवालों के जवाब देने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई होगी. पेपर में सीधे सवाल पूछे गये थे. लिटरेचर सेक्शन में सबसे आसान सवाल पूछे गये थे, जिसके अंक से परीक्षार्थी अपने दूसरे सेक्शन की भरपाई भी कर सकते हैं और अच्छे अंक हासिल कर सकते थे. केंद्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने के पहले व बाद में अभिभावक जुटे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










