Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल स्थगित, अब 14 को होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल स्थगित, अब 14 को होगा फैसला

Bokaro News : केंद्रीय श्रमायुक्त धनबाद के कार्यालय में प्रबंधन और यूनियन की मीटिंग, बीएकेएस ने बोनस फार्मूला में बदलाव सहित 30 सूत्री मांग को लेकर किया था हड़ताल का आह्वान.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में 10 अक्तूबर को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गयी है. मांगों को लेकर क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद, प्रबंधन (इडी/सीजीएम) और बीएकेएस यूनियन की 14 अक्तूबर को बोकारो स्टील के प्रशासनिक भवन में मीटिंग होगी. क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने आश्वस्त किया है कि यूनियन की 30 मांगों पर उस दिन अवश्य निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने तब तक के लिए हड़ताल स्थगित करने की बात कही. हालांकि यूनियन ने अल्टीमेटम दिया कि अगर 14 अक्तूबर को प्रबंधन ने टरकाया या बातें घुमायीं, तो उसी दिन हड़ताल की नयी तिथि घोषित कर दी जायेगी. क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया कि पूर्व में मशाल जुलूस के दौरान जिन कर्मचारियों पर चार्जशीट हुई थी, सभी की चार्जशीट वापस करवायी जायेगी. बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ यानी बीएकेएस ने बोनस फार्मूला में बदलाव सहित 30 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था. बताते चलें कि केंद्रीय कर्मचारी यूनियन सीटू ने हड़ताल का समर्थन किया था. हड़ताल को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद के कार्यालय में गुरुवार देर शाम तक मीटिंग हुई. पर्सनल और आइआर के अधिकारियों ने प्रबंधन का पक्ष रखा. मीटिंग अपराह्न 3.30 बजे से होनी थी, जो चार बजे से शुरू हुई. बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम के मुताबिक, श्रमायुक्त के आश्वासन पर हड़ताल टाल दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola