Bokaro News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही राज्य सरकार : योगेंद्र प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही राज्य सरकार : योगेंद्र प्रसाद

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला स्थित विवाह मंडप में रोजगार भारती महिला आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पेटरवार की वार्षिक आम सभा हुई.

विज्ञापन

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला स्थित विवाह मंडप में रोजगार भारती महिला आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पेटरवार की वार्षिक आम सभा शनिवार को हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. ताकि महिला सशक्तीकरण को सही रूप दिया जा सके. महिला संगठन की ओर से गत सत्र में किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए चालू सत्र के कार्य योजना पर चर्चा की गयी. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि महिलाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले कर स्वावलंबी बनें. मौके पर सदमाकला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी के प्रतिनिधि लालदेव महतो, पंसस आशा देवी के प्रतिनिधि निरंजन महतो, मनोहर मुर्मू, गंगाधर महतो सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola