Bokaro News : जिला परिषद की स्थायी समिति का किया गया गठन

Updated at : 21 Mar 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जिला परिषद की स्थायी समिति का किया गया गठन

Bokaro News : 20 जनवरी 2023 की कार्यवाही में आंशिक संसोधन करते हुए पुन: समिति का किया गया है गठन

विज्ञापन

बोकारो, जिला परिषद बोकारो की ओर से पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 72के अनुसार जिला परिषद की स्थायी समिति का गठन शुक्रवार को किया गया. सामान्य प्रशासन, वित्त अंकेक्षण तथा योजना व विकास समिति, स्वास्थ्य व शिक्षा समिति, महिला-शिशु व सामाजिक कल्याण समिति, कृषि व उद्योग समिति, सहकारिता समिति, वन एवं पर्यावरण समिति और संचार तथा संर्कम समिति का गठन किया गया है. 12 दिसंबर 2022 को संपन्न स्थायी समिति गठन से संबंधित बैठक की कार्यवाही व 20 जनवरी 2023 की कार्यवाही में आंशिक संसोधन करते हुए पुन: समिति का गठन किया गया है.

इनका हुआ गठन

सामान्य प्रशासन समिति : सभापति – अध्यक्ष, जिला परिषद, बोकारो, सदस्य – सभी सभापति स्थायी समिति जिला परिषद, बोकारो.

वित्त अर्केक्षण तथा योजना एवं विकास समिति : सभापति – अध्यक्ष, जिला परिषद, बोकारो, सदस्य – सुषमा देवी, आकाश लाल सिंह, फूलमति देवी, अमरदीप महाराज, नरेश कुमार रजवार, माला कुमारी.

स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति : सभापति – उपाध्यक्ष, जिला परिषद, बोकारो, पदेन सदस्य – चंद्रप्रकाश चौधरी (सांसद गिरिडीह लोकसभा), सदस्य – आलोका, प्रहलाद महतो, महेंद्र प्रसाद, अशोक मूर्मू, रिंकी रजवार, अजय कुमार महतो.

महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति : सभापति – उपाध्यक्ष, जिला परिषद, बोकारो, सदस्य – राजेश महतो, रिम्पा चक्रवर्ती, आशा देवी, फूलमति देवी, आकाश लाल सिंह, मीना देवी.

कृषि एवं उद्योग समिति : सभापति – ओम प्रकाश सिंह, पदेन सदस्य – ढुलू महतो (सांसद धनबाद लोकसभा), सदस्य : राजेश महतो, मंजूसा कुमारी सिंह, उत्तम कुमार दास, अरविंद कुमार, विमला देवी, शहजादी बानो.

सहकारिता समिति : सभापति : नीतू सिंह, सदस्य – रिम्पा चक्रवर्ती, शहजादी बानो, संतोष पांडेय, उत्तम कुमार दास, सुनीता टुडू, ओमप्रकाश सिंह.

वन एवं पर्यावरण समिति : सभापति : महेंद्र प्रसाद, सदस्य – सुषमा देवी, नीतू सिंह, अंबिका देवी, निशा हेंब्रम, अजय कुमार महतो, सुरेंद्र राज, संतोष पांडेय.

संचार तथा संर्कम समिति : सभापति – कुमारी खुशबू, सदस्य – रिंकी रजवार, अमरदीप महाराज, माला कुमारी, अशोक कुमार मूर्मू, निशा हेम्ब्रम, नरेश कुमार रजवार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola