Bokaro News : शिक्षा से ही हाेगा समाज का विकास

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शिक्षा से ही हाेगा समाज का विकास

Bokaro News : डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल रानीपोखर सेक्टर नौ मनाया गया वार्षिकोत्सव, नर्सरी कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा के कुल 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बोकारो, डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल रानीपोखर सेक्टर नौ में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रानीपोखर की मुखिया मिलन आश, एसबीआइ के प्रबंधक आशीष ठाकुर व प्राचार्य मुकेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की. मुखिया ने कहा शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास संभव है. प्राचार्य मुकेश कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2024 -25 की उपलब्धियां के बारे में बताया. उन्होंने आर प्रसाद शैक्षणिक संस्थान की ओर से स्कूल टॉपर नवमी कक्षा की मेधावी छात्रा वंदना को 10 हजार रुपया का स्कॉलरशिप देने की घोषणा की.

नर्सरी के विद्याथियों ने समूह नृत्य किया प्रस्तुत

नर्सरी कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा के कुल 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. नर्सरी के विद्याथियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया. समारोह में भाजपा नेता देवनाथ राय, बुद्ध विहार के भंते कोंडेया को भी सम्मानित किया गया. संचालन शिक्षिका साक्षी कुमारी ने किया. मौके पर स्कूल के उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, सरिता सिन्हा, गीता कुमारी, बिंदु सिंह, माधुरी कुमारी, अनु सिंह, राखी कुमारी, निवेदिता कुमारी, बिना कुमारी व अन्य शिक्षक शामिल थे.

सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता

सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर-09 में शनिवार को इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच डेंजी हाउस व डैफोडिल हाउस के बीच खेला गया. डेंजी हाउस ने 2-0 सेट से जीत हासिल किया. मौके पर प्राचार्य सुमित कुमार, उपप्राचार्या पूनम सिंह, शैक्षणिक प्रभारी श्रीकांत सिंह कौशल, प्रभारी विधान चंद्र महतो, सुमन कुमार ठाकुर सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola