Bokaro News : अन्याय के खिलाफ समाज को एकजुट होने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अन्याय के खिलाफ समाज को एकजुट होने की जरूरत

Bokaro News : सेक्टर नौ में हुई बोकारो जिला के यदुवंशी समाज की बैठक, कई विषयों पर की गयी चर्चा.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला के यदुवंशी समाज की बैठक शनिवार को यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बोढ़न यादव की अध्यक्षता में सेक्टर नौ में हुई. राजद के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना ही हमारा धर्म है. अन्याय के खिलाफ समाज को एक होने की जरूरत है. झामुमो के महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि समाज पहले है, उसके बाद राजनीति है. जहां समाज की बात आयेगी, वहां हर संभव सहायता होगी. कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने कहा कि समाज के लोगों को मजबूत व सक्षम बनाना है, ताकि जीवन के हर क्षेत्र में विकास हो. बैठक में को-ऑपरेटिव कॉलोनी में सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे जितेंद्र नारायण यादव व उनके कर्मचारी विनय भूषण व देवानंद पासवान के साथ हुई मारपीट व अपहरण के प्रयास समेत विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी. मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी, सुदामा यादव, सत्येंद्र यादव, सदानंद गोप, भाजपा नेता अवधेश यादव, परशुराम यादव, सुरेश यादव, बोढ़न यादव, शंभू शरण, सुधांशु, दीपू यादव, टिंकू कुमार, उमेश यादव, प्रदीप यादव, शैलेंद्र कुमार, दिनेश यादव, कृष्ण यादव, मनोज यादव, वरुण कुमार, विशाल कुमार, अक्षय कुमार, राजू यादव व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola