Bokaro News : सेल-एमटीआइ व आइआइएम-जम्मू ने किया एमओयू
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कार्यपालक शैक्षिक कार्यक्रम के जरिये भविष्य के लिए तैयार होगा कुशल नेतृत्व, बदलते व्यावसायिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सक्षम लीडर्स तैयार करने की सेल की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप समझौता.
विज्ञापन
बोकारो, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआइ) के माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) जम्मू के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है. इसका उद्देश्य कार्यपालक शैक्षिक कार्यक्रम के जरिये भविष्य के लिए नेतृत्व को तैयार करना है. इस समझौता पर सेल के इस्पात भवन, नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में 29 सितंबर को हस्ताक्षर हुआ.
बदलते व्यावसायिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सक्षम लीडर्स तैयार करने की सेल की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप यह समझौता संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, सर्वोत्तम वैश्विक प्रणालियों को अपनाने और नेतृत्व उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे सेल को भविष्य में काफी लाभ मिलने की उम्मीद है.समझौता पर इन्होंने किया हस्ताक्षर
समझौता पर सेल के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास), एमटीआइ संजय धर व आइआइएम जम्मू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमांडर केशवन भास्करन (सेवानिवृत्त) ने सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये. सेल के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) बीएस पोपली व आइआइएम जम्मू के डॉ. राजेश सिक्का भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










