BOKARO NEWS: मजूदरों के प्रति संवेदनहीन हो गया है सेल प्रबंधन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 11:31 PM
BOKARO NEWS: 28 अक्तूबर को हड़ताल की सफलता को लेकर मशीन शॉप कैंटीन रेस्ट रूम में सभा, बीएसएल सहित सेल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत मजदूर रहेंगे हड़ताल पर, समर्थन में 26 को होगा प्रदर्शन
बोकारो, एनजेसीएस घटक इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस व बीएमएस के आह्वान पर बीएसएल सहित सेल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत मजदूर 28 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल की सफलता को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की बीएसएल की मशीन शॉप कैंटीन रेस्ट रूम में गुरुवार को सभा हुई. वक्ताओं ने प्रबंधन पर मनमानी व तानाशाही रवैया का आरोप लगाया. कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के सभी मजदूर एक साथ 28 अक्तूबर को देश में सेल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत मजदूरों के साथ हड़ताल में रहेंगे. सभा की अध्यक्षता एग्जिल्यूरी जोन के कर्मचारी कृष्णा प्रसाद केवट ने की. नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के प्रति संवेदनहीन हो गयी है. प्रबंधन एकतरफावाद शासन चलाना चाहती है. प्रबंधन का कोई भी शर्त और मनमानी अब मजदूर नहीं चलने देंगे. हर मनमानी का जवाब देने के लिए मजदूर तैयार है. हड़ताल के समर्थन में 26 अक्तूबर को इडी बिल्डिंग पर प्रदर्शन होगा. कहा कि 39 महीने का एरियर का भुगतान करना होगा. 40,500 रुपये से अधिक बोनस देना होगा. सभा को मुख्य रूप से एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, इंटक के संयुक्त महामंत्री दीपक मिश्रा, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार, सीटू के संगठन मंत्री आरके गोरांई व विजय कुमार ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










