Bokaro News: 23 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 11:28 PM
Bokaro News: कांड्रा-चांडिल सेक्शन में लिया जायेगा टीआरटी ब्लॉक, यात्रियों को होगी परेशानी
बोकारो, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कांड्रा-चांडिल (अप व डाउन लाइन) सेक्शन में संरक्षा व अनुरक्षण कार्यों के लिए 24 नवंबर को (डाउन लाइन), 25 को (अप लाइन), 27 को (डाउन लाइन) व 28 नवंबर को (अप लाइन) को प्रतिदिन चार घंटे का टीआरटी ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण आद्रा मंडल से होकर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों पर प्रभाव पड़ेगा.
रद्द की गयी ट्रेनें :
ट्रेन संख्या 18601/18602 (हटिया-हावड़ा-हटिया) एक्सप्रेस 24 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13512/13511 (आसनसोल-टाटा-आसनसोल) एक्सप्रेस 24, ट्रेन संख्या 08151/08152 (टाटा-बरकाखाना-टाटा) पैसेंजर 24 व 27 नवंबर को, ट्रेन संख्या 08697/08698 (झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम) मेमू पैसेंजर 25, 27 व 28 नवंबर को व ट्रेन संख्या 08173/08174 (आसनसोल-टाटा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर 24 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी.आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें :
ट्रेन संख्या 08173/08174 (आसनसोल-टाटा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर 25 व 28 नवंबर को पुरुलिया में लघु समाप्ति/लघु प्रारंभ होगी. इस ट्रेन की परिसेवा इस दौरान पुरुलिया-टाटानगर-पुरुलिया के मध्य सेवा रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13301/13302 (धनबाद-टाटा-धनबाद) एक्सप्रेस 24, 25, 27 और 28 नवंबर को आद्रा में लघु समाप्ति/लघु प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-टाटानगर-आद्रा के मध्य सेवा रद्द रहेगी.पुनर्निर्धारित ट्रेन :
ट्रेन संख्या 18428 (आनंद विहार-पुरी) एक्सप्रेस 24 नवंबर को आनंद विहार से तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेन:
ट्रेन संख्या 22892 (रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस) 28 नवंबर को कोटशीला-पुरुलिया-टाटा-खड़गपुर मार्ग के बजाय कोटशीला-राजबेरा- जमुनितांड-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर मार्ग पर चलायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










