Bokaro News : राहुल व संसार इलेवन की टीम ने जीत के साथ की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राहुल व संसार इलेवन की टीम ने जीत के साथ की शुरुआत

Bokaro News : दांतू में बाबूलाल नायक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें ले रहीं भाग, 10 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के दांतू स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को पूर्व मुखिया बाबूलाल नायक की स्मृति में 10 दिवसीय बाबूलाल नायक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ. उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज व स्थानीय मुखिया चंद्रशेखर नायक ने किया. उद्घाटन मैच राहुल इलेवन पेटरवार और दीपक इलेवन दांतू के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाये. जवाब में राहुल इलेवन ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरा मुकाबला संसार इलेवन सदमा और अजय आइकन दांतू बाजारटांड़ के बीच हुआ, जिसमें संसार इलेवन ने पहले खेलते हुए 102 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए संसार इलेवन ने नौ ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है. ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव चंद्रशेखर नायक और कोषाध्यक्ष रवि प्रसाद ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जायेगा. विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी दी जायेगी. मौके पर पंसस नागेंद्र नायक, संदीप कुमार, अबोध किशोर नायक, उमेश नायक, भीम नायक, गजेंद्र नायक, राजेंद्र प्रसाद नायक, आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव चंद्रशेखर नायक, कोषाध्यक्ष रवि प्रसाद, सदस्य ओमप्रकाश नायक, संदीप सिंह, धीरज प्रसाद, दीपक नायक, आशीष गुप्ता आर्यन कुमार नायक, रोहित सिंह, यशवंत नायक, छूटू नायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola