Bokaro News : शबद कीर्तन से गुरु की महिमा का किया गुणगान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शबद कीर्तन से गुरु की महिमा का किया गुणगान

Bokaro News : चास गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया, श्रद्धालुओं ने लंगर का उठाया आनंद.

विज्ञापन

चास, चास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व चास गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया. दोपहर में श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया. स्थानीय रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया गया. चास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु के साथ एक महान योद्धा, कवि और आध्यात्मिक गुरु थे. जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी और समानता और न्याय का संदेश दिया. हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया. इसलिए उन्हें सर्वश दानी भी कहा जाता है. उनका जीवन साहस, त्याग और अटूट विश्वास का प्रतीक है. गुरु जी ने प्रेम, शांति व मानवता का पाठ पढ़ाया. कीर्तन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का आनंद उठाया. मौके पर हरपाल सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, रवींदर सिंह, साहेब सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरबंस सिंह, अरविंद कुमार, जसवीर कौर, अमरजीत कौर, तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह, उमेश सिंह, बलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola