Bokaro News : कवियों ने हिंदी भाषा की समृद्धि व साहित्य की विविधता को सशक्त रूप से दर्शाया
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Oct 2025 11:20 PM
Bokaro News : बीएसएल की ओर से इस्पात भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन, कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को किया भाव विभोर.
बोकारो, बीएसएल की ओर से इस्पात भवन में गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु थे. स्थानीय कवियों व कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धि व साहित्य की विविधता को सशक्त रूप से दर्शाया. सुख नंदन सिंह सदय, भुटकुन झा, विजय शंकर मल्लिक सुधापति, अरुण पाठक, डॉ आशा पुष्प, महाश्वेता, शैलजा झा, दीप्ति निशंक, नीलम झा, रिंकू गिरि व डॉ रणजीत कुमार झा ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर किया. उनकी रचनाओं ने राजभाषा हिंदी की अभिव्यक्ति और साहित्यिक गरिमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं. मंच संचालन अरुण पाठक व कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) आलोक कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक मानस चंद्र रजवार (संपर्क एवं प्रशासन) ने किया. मौके पर वरीय प्रबंधक विभा रानी सहित वरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










