Bokaro News : ई-पॉश मशीन में तकनीकी खराबी से पीडीएस दुकानदार परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ई-पॉश मशीन में तकनीकी खराबी से पीडीएस दुकानदार परेशान

Bokaro News : चास प्रखंड अंतर्गत सतनपुर गांव के पीडीएस दुकानदारों व लाभुकों ने उपायुक्त से लगायी गुहार, सौंपा आवेदन.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, चास प्रखंड अंतर्गत सतनपुर गांव के महिला समूह, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार व कार्डधारी लाभुकों ने ई-पॉश मशीन में आ रही नेटवर्क समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त से गुहार लगायी. पीडीएस दुकानदार यदुनाथ बाउरी, ओम सहायता समूह गोराई टोला की अध्यक्ष मीना देवी, सचिव फूल कुमारी देवी, काली स्वयं सहायता समूह गोराई टोला की अध्यक्ष सुंदरा देवी, सचिव कालो देवी, हरिओम समूह सहायता समिति की अध्यक्ष मीरा देवी व सचिव सुनीता देवी ने बताया कि नयी मशीन में नेटवर्क समस्या बहुत ज्यादा हो रही है. समय पर लाभुकों का पर्ची नहीं निकल रहा है. दो से ढाई किलोमीटर दूर जाने के बाद मशीन में नेटवर्क आ रहा है. इसे लेकर सतनपुर पंचायत के सभी पीडीएस दुकानदार काफी परेशान हैं. लाभुक हमारी समस्या को समझने के लिए तैयार नहीं हैं. लाभुक आकर हमें रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा कर राशन देने की बात कह रहे हैं. इसको लेकर उपायुक्त से मिलकर आवेदन देंगे. वही सतनपुर गांव की लाभुक मेनका देवी, कलावती देवी, अनलो देवी, पटला देवी, प्रमिला देवी, अंगूरा देवी, चिंता देवी, सबीना बीबी, उषा देवी, सुखदेव बाउरी, नमिता देवी सहित अन्य लाभुकों का कहना है कि पहले ऐसी समस्या नहीं होती थी. सभी लाभुक जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग करते हैं. ताकि हम लोगों को समय पर गांव के पीडीएस दुकान में ही राशन मिल जाये. बोले अधिकारी ई-पॉश मशीन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है. टेक्निकल विभाग की ओर से दिखाया गया है. मशीन में एयरटेल कंपनी का सिम लगा है. एयरटेल विभाग से बात कर समस्या का समाधान किया जायेगा. हरमन कुजूर, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola