Bokaro news: समय पर जमा करें लोन, ब्याज नहीं देना पड़ेगा : कृषि पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news: समय पर जमा करें लोन, ब्याज नहीं देना पड़ेगा : कृषि पदाधिकारी

Bokaro news: कसमार में किसानों के लिए परस्पर सहयोग अभियान, 13 को मिला केसीसी लोन, सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी संभव सहयोग दे रही है.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को परस्पर सहयोग अभियान के तहत किसानों के बीच जागरूकता बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) आबिद हुसैन और प्रभारी कृषि पदाधिकारी अंचल कुमार ने संयुक्त रूप से की. दोनों अधिकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन योजना की विस्तृत जानकारी दी. कृषि पदाधिकारी अंचल कुमार ने कहा कि बैंक किसानों को कृषि कार्य के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. यदि किसान इस पैसे का सही उपयोग करें और समय पर भुगतान करें, तो उन्हें ब्याज नहीं देना पड़ता. उन्होंने कहा कि आज का किसान सिर्फ खेती तक सीमित नहीं, बल्कि पशुपालन, सब्जी उत्पादन और लघु उद्योगों में भी आगे बढ़ रहा है. एलडीएम आबिद हुसैन ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी संभव सहयोग दे रही है. बैंकों से लिया गया ऋण सही समय पर लौटाने वाले किसानों को भविष्य में और अधिक सुविधा दी जायेगी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के कृषक मित्रों और बैंक कर्मियों से सीधा संवाद बनाये रखें. बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया कसमार शाखा की ओर से पांच और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कसमार शाखा की ओर से आठ किसानों को केसीसी लोन वितरित किया गया. मौके पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक एप्रेम सोरेन, कल्याण पदाधिकारी योगेश्वर मांझी, बीटीएम अरुण कुमार, कृषक मित्र राजेंद्र सिंह, संजू देवी सहित कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola