Bokaro News: 10 दिनों में सिर्फ अफवाह पर आधा दर्जन से अधिक लोगों की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: 10 दिनों में सिर्फ अफवाह पर आधा दर्जन से अधिक लोगों की पिटाई

Bokaro News: बीएस सिटी थाना में एक मामले में केस दर्ज, अन्य मामले में स्थानीय बुद्धिजीवी व पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ बीच-बचाव.

विज्ञापन

रंजीत कुमार, बोकारो, बोकारो में लगातार बच्चा चोरी का अफवाह उड़ी रही है. संदेह पर कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी. कुछ लोग स्थानीय बुद्धिजीवी व पुलिस के हस्तक्षेप से बचा लिए गए. बीएस सिटी थाना में पीड़ित व्यक्ति के साथ-साथ पुलिस अधिकारी ने भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अन्य मामले में किसी ने कोई प्राथमिकी तक दर्ज नहीं करायी है. गौरतलब बात है कि सभी मामलों में घटनास्थल पर स्थानीय थाना की पुलिस टीम, गश्ती वाहन पहुंचती है, पर रक्षक राइडर नहीं. इसकाे लेकर लोगों में चर्चा है. हालांकि पुलिस प्रशासन के अनुसार रक्षक राइडर की ड्यूटी रात की है. रोडमैप के तहत रक्षक राइडर पूरी रात गश्ती करते है. सेक्टर चार थाना क्षेत्र में एक कामकाजी युवती के अपहरण का प्रयास की अफवाह उड़ी. युवती ने बताया कि उसका अपहरण का प्रयास एक काले कार में बैठी तीन महिलाओं ने किया. जबरन कार में बैठा कर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि कार में समाजसेवी महिलाएं बैठी थी. सहयोग के कारण घर छोड़ने की पेशकश की गयी थी. बीएस सिटी सिटी थाना क्षेत्र के एलएच के समीप युवक धीरज कुमार के साथ बच्चा चोरी के संदेह में मारपीट हुई. भीड़ ने अफवाह की चक्कर में धीरज को पीट दिया. बीएस सिटी थाना के सजगता के साथ धीरज को बचाया गया. मामले में पुलिस अधिकारी नीरज सेठ व पीड़ितत धीरज कुमार ने भीड़ पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया. घटना अफवाह के कारण हुई. चास थाना के जोधाडीह मोड़ में 12 फरवरी की रात बच्चा चोर की अफवाह में भीड़ ने चास के बेंदीटांड़ निवासी नागेश्वर की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर चास थाना ने युवक को बचाया. पूछताछ कर युवक को छोड़ दिया. घटना बच्चा चोरी के संदेह पर हुई. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया. मामले में किसी तरफ से किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के भागा बाजार नारायणपुर में एक युवक को भीड़ ने रात को पकड़ लिया. बच्चा चोर के संदेह में मारपीट करने पर उतारू थे. कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया. जांच-पड़ताल करने के बाद बच्चा चोरी का संदेह अफवाह निकला. इसके बाद मारपीट पर उतारू स्थानीय भीड़ युवक को छोड़कर लौट गयी. वहीं 13 फरवरी को भी बालीडीह में भी दो घटनाएं घटी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola