Bokaro News : ड्राइ डे पर अवैध शराब बेचते एक गिरफ्तार
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 12:01 AM
Bokaro News : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ राजेंद्र मोड़ स्थित झोपड़ी में बेच रहे थे शराब, दो आरोपियों पर मामला दर्ज, पहले से चार मामले में हैं वांछित.
बोकारो, विजयादशमी व दो अक्तूबर को लेकर ड्राइ डे घोषित था. हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ राजेंद्र मोड़ स्थित झोपड़ी के समीप जितेंद्र कुमार व मनोज वर्मा द्वारा अवैध रूप से शराब की ब्रिक्री की जा रही थी. शराब पीने के बाद शराबियों द्वारा मेला व रोड पर हुड़दंग किये जाने की सूचना पुलिस को मिली. गुरुवार की रात सूचना का सत्यापन के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने झोपड़ी में छापेमारी की. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को दी. एसपी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में मनोज वर्मा को गिरफ्तार किया गया. जितेंद्र कुमार अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. मनोज के पास से अवैध विदेशी व देशी शराब बरामद किया गया. दोनों आरोपी अस्थायी रूप से हरला थाना क्षेत्र के राजेंद्र मोड़ के रहनेवाले हैं, जबकि स्थायी रूप से बिहार के गयाजी जिला स्थित दुमहान थाना के नैलीदुहल गांव निवासी हैं. दोनों पर हरला थाना में पूर्व से चार आपराधिक मामला दर्ज है. छापेमारी दल में सिटी डीएसपी, हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, पुअनि मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि मो मोजम्मिल, पुअनि सुरेश यादव, सअनि सुरेश रविदास, सअनि रामनाथ राम, सअनि धन्नजय कुमार, चालक मुंसार अहमद, आरक्षी नरेश मंडल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










