Bokaro News : सदर अस्पताल में अब हर मंगलवार को मरीजों को मिलेगी इएनटी सुविधा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सदर अस्पताल में अब हर मंगलवार को मरीजों को मिलेगी इएनटी सुविधा

Bokaro News : सिविल सर्जन की पहल पर ओपीडी में सेवा देंगे विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, अस्पताल में पोस्टर लगाने का काम शुरू

विज्ञापन

बोकारो, सदर अस्पताल में अब हर मरीजों को इएनटी (कान, नाक व गला) की सुविधा मिलेगी. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद की पहल पर इएनटी विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में सेवा देंगे. डॉ कुमार की स्वीकारोक्ति के बाद सदर अस्पताल में पोस्टर लगाया जा रहा है. बता दें कि सदर अस्पताल में रोजाना लगभग 100 से अधिक मरीज कान, नाक व गला की परेशानी लेकर आते हैं. चिकित्सक के नहीं रहने के कारण मरीज को निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है. पहले इएनटी की सुविधा मरीजों को मिल रही थी. चिकित्सक के चले जाने के बाद से सेवा बंद थी. इधर, अर्थोपेडिक विभाग में अर्थोपेडिक्स डॉ सुनील कुमार योगदान देंगे. डॉ कुमार फिलहाल धनबाद में है.

स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो जनरल अस्पताल में खोला एनसीडी क्लीनिक

बोकारो, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बोकारो जनरल अस्पताल में शनिवार को मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच के लिए एनसीडी क्लीनिक शुरूकिया गया. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व बीजीएच सीएमओ डॉ बीबी करुणामय ने संयुक्त रूप से किया. सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि झारखंड में पहला एनसीडी क्लीनिक किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग अस्पताल में संचालित की जा रही है. बीजीएच में आने वाले सभी मरीजों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुहं के कैंसर की स्क्रीनिंग नि:शुल्क की जायेगी. डॉ करुणामय ने कहा कि क्लीनिक से सेक्टर क्षेत्र के लगभग एक लाख 88 हजार जनसंख्या को सीधे लाभ मिलेगा. मौके पर नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ सुधा सिंह, आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलीना टूडू, सहायक आरती मिश्रा, जिला परामर्शी मो असलम, असीम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola