Bokaro News : घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें : उपायुक्त
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Sep 2025 10:14 PM
Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में झुलसे तीन मजदूरों का बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा इलाज, देर रात डीसी ने अस्पताल पहुंच घायलों की स्थिति की ली जानकारी.
बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में रविवार को हुए हादसे में झुलसे तीन मजदूरों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है. उपायुक्त अजय नाथ झा व अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा ने रविवार देर रात अस्पताल पहुंचे. घायलों की स्थिति का जायजा लिया. उपायुक्त ने आइसीयू में घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम से बातचीत की. उपचार संबंधी जानकारी ली. डीसी ने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाये. मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाये. लगातार मॉनिटरिंग कर परिजनों को समय-समय पर स्वास्थ्य की जानकारी दी जाये.
चास एसडीओ ने डीसी को सौंपी रिपोर्ट
डीसी ने हादसे की जांच के लिए एसडीओ को 12 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को निर्देश दिया था. फैक्ट्री इंस्पेक्टर व बीएसएल इडी को भी हादसे की अलग रिपोर्ट समर्पित करने को कहा. एसडीओ की ओर से जांच रिपोर्ट सौंप दी गयी है. डीसी ने घायल के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही. साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में ना हो, इस संबंध में ठोस पहल करने का निर्देश दिया.
लैडल का काम रोका गया, इंटरनल रिपोर्ट के बाद शुरू होगा काम
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक फिलहाल लैडल का काम रोक दिया गया है. बीएसएल की ओर से जांच संबंधित इंटरनल रिपोर्ट के बाद फिर से काम शुरू होगा. इतना ही नहीं, अक्तूबर माह में थर्ड पार्टी की ओर से सुरक्षा ऑडिट भी किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










