Bokaro News : फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 May 2025 11:07 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बरमसिया ओपी क्षेत्र के सिधरडीह गांव का मामला, मृतका के मामा ने दामाद, ससुर, सास के ननद को आरोपी बनाया है.

विज्ञापन

चंदनकियारी, बरमसिया ओपी क्षेत्र के सिधरडीह गांव में बरमसिया पुलिस ने मंगलवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता कल्याणी गोप का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया. पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया. वहीं नवविवाहिता के मामा सिमुलकुड़ी गांव निवासी धनंजय गोप ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में दहेज के लिए हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से आत्महत्या के रूप देने का आरोप लगाया हैं.

मार्च में हुई थी शादी

धनंजय गोप ने बताया है कि कल्याणी कुमारी की शादी मार्च 2025 में की थी. अपनी क्षमता अनुसार चार लाख रुपये समेत घरेलू उपयोग के सामान समेत बीस ग्राम सोना दिया गया था. शादी के कुछ ही दिनों बाद से उनके दामाद शांत गोप, ससुर निरंजन गोप व माता ममता देवी ने दहेज में एक लाख रुपये व गाड़ी की मांग करने लगे. कल्याणी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. मंगलवार को मृतक की मौत की सूचना मिली. मामले में दामाद, ससुर, सास के ननद रिंकू देवी जादू गोप को आरोपी बनाया है. इधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं. बरमसिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

चंदनकियारी, अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव निवासी एक महिला ने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मामला दर्ज कराया है. महिला ने चास प्रखंड के बैलूट गांव निवासी राजेश माजी, तापस माजी, अनादि माजी व चंदनकियारी निवासी मगाराम माजी पर भुजाली से वार कर जान मारने व लूटपाट का आरोप लगाया है. वहीं इसी घटना में दूसरे पक्ष की ओर से से राजेश माजी ने मामला दर्ज किया है. आवेदक ने जमीन विवाद को लेकर महिला के पति कार्तिक माजी, कालाचंद माजी, लखिकांत माजी समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. उसकी पैतृक जमीन पर जबरदस्ती दखल करने का आरोप लगाया है. वहीं अमलाबाद पुलिस ने आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola