Bokaro News : मुसुकी-मुसुकी, रुनुकी-झुनुकी हमार दुलरी मयरिया आ गइली…
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : पूजा पंडालों के खुले पट, मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं का लगा तांता, चारो ओर गूंज रहे मां के जयकारे.
विज्ञापन
बोकारो, मुसुकी-मुसुकी रूनुकी-झुनुकी हमार दुलरी मयरिया आ गइली…सोमवार को मां दुर्गा का पट खुला. पट खुलते ही मां का आंगन श्रद्धालुओं से पट गया. मां दुर्गा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे. आकर्षक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. चास-बोकारो सहित कसमार, पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह, पिंड्राजोरा, तलगड़िया, चंदनकियारी में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं.
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की
दुर्गा पूजा पंडालों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. माता के दरबार में आस्था व श्रद्धा का संगम दिख रहा है. पूजा पंडाल में श्रद्धालु पूजा की थाली सजा कर पहुंचे. भगवती की पूजा-अर्चना की. माता रानी का दरबार जयकारों से गूंज उठा. घंटा, घड़ियाल व शंख की प्रतिध्वनियों से वातावरण गुंजायमान हो गया.सेक्टर दो, सेक्टर नौ, सेक्टर 12 का पंडाल आकर्षण का केंद्र
मंगलवार को महाष्टमी पूजा पर महिला श्रद्धालु माता की खोइछा भराई को लेकर सुबह-सुबह पहुंचेगी. स्टील सिटी में सेक्टर दो, सेक्टर नौ, सेक्टर बारह में बने दुर्गा पूजा पंडाल को इस वर्ष बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज में सजाया गया है.रंग-बिरंगी जगमग लाइट और खूबसूरत साज-सज्जा
रंग-बिरंगी जगमग लाइटों और खूबसूरत साज-सज्जा से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोमवार को सप्तमी के मौके पर चक्की मोड़ सेक्टर तीन, सेक्टर पांच सी सहित कई पूजा पंडालों में खिचड़ी, खीर, हलवा आदि महाप्रसाद का वितरण किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










