ePaper

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव : मतगणना पूरी होने तक बदल रहेगा ट्रैफिक रूट

Updated at : 26 Feb 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: नगर निकाय चुनाव : मतगणना पूरी होने तक बदल रहेगा ट्रैफिक रूट

Bokaro News: प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, आदेश 27 फरवरी सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

बोकारो, चास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर निकाय चुनाव के मतों की गणना 27 फरवरी को होनी है. चास स्थित बाजार समिति परिसर के बज्रगृह में गिनती होगी. बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए विधि-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा विशेष यातायात प्रबंधन लागू किया गया है. गुरुवार को एसडीओ चास प्रांजल ढांडा व ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि यातायात व्यवस्था के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक भारी व छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं, ताकि आमजन को असुविधा ना हो. मतगणना कार्य शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके. प्रशासन द्वारा आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील की गयी है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. आदेश सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा.

भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग

धनबाद से आने व पुरुलिया तथा रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन तलगड़िया मोड़-अमलाबाद-चंदनकियारी-बरमसिया मार्ग से किया जायेगा. पुरुलिया से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन मिर्धा चेकपोस्ट-पिंड्राजोरा-बरमसिया-चंदनकियारी-अमलाबाद-तलगड़िया मार्ग से होगा. रांची से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जैनामोड़-तुपकाडीह-भंडारीदह-चंद्रपुरा-टी मोड़-लोहपिट्टी मार्ग से होगा. चंदनकियारी से रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़-तलगड़िया-अमलाबाद-चंदनकियारी-बरमसिया मार्ग से होगा. तलगड़िया से रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन अमलाबाद-चंदनकियारी-बरमसिया मार्ग से होगा.

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

धनबाद से पुरुलिया व रांची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तेलमच्चो पुल-सेक्टर 11-हवाई अड्डा-नया मोड़-उकरीद मोड़ मार्ग से होगा. पुरुलिया से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन आईटीआई मोड़–उकरीद मोड़–नया मोड़–हवाई अड्डा-सेक्टर 11-तेलमच्चो मार्ग से होगा. रांची से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन उकरीद मोड़-नया मोड़-हवाई अड्डा-सेक्टर 11-तेलमच्चो मार्ग से होगा. चंदनकियारी से रांची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़-तेलमच्चो पुल-सेक्टर 11-हवाई अड्डा-नया मोड़-उकरीद मोड़ मार्ग से होगा. तलगड़िया से रांची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तलगड़िया मोड़-तेलमच्चो-सेक्टर 11-हवाई अड्डा-नया मोड़-उकरीद मोड़ मार्ग से होगा.

पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग

जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन जोधाडीह मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी. आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन आईटीआई मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola