Bokaro news: पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा व्रत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news: पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा व्रत

Bokaro news: करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने किया 16 शृंगार, चांद का दीदार कर खोला व्रत.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो-चास, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा, चास, जैनामोड़, कसमार, पेटरवार में शुक्रवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा. पति की लंबी आयु की कामना की. शाम में पूजा-अर्चना के बाद चांद का दीदार कर व्रत खोला. सुहागिनों के साथ-साथ नव विवाहिता व कुंवारी कन्याओं में भी करवा चौथ के व्रत का जबरदस्त क्रेज दिखा.

व्रतियों ने की शिव, पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की पूजा

शाम में सुहागिनों ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, भगवान कार्तिकेय की पूजा की. करवा चौथ व्रत की कथा कही. रात्रि में चंद्रमा के दिखने पर अर्घ्य दिया. श्रीराम मंदिर-सेक्टर वन, सूर्य मंदिर-सेक्टर चार सहित अन्य मंदिरों व सोसायटी में महिलाओं ने इकट्ठे होकर कथा सुनी. चांद के दीदार को पलक बिछाये बैठी सुहागिनों को जैसे हीं चांद का दीदार हुआ, महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत खोला.

पति को चलनी से देखा और पैर छू कर आशीर्वाद लिया

शुक्रवार को वर्किंग डे होने की वजह से कुछ महिलाओं ने ऑफिस में समय व्यतीत किया. कुछ ने छुट्टी लेकर पति के साथ शॉपिंग का आनंद उठाया. शाम में महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद अपने पति को चलनी से देखा और पैर छू कर आशीर्वाद लिया. पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला. कई महिलाओं ने पति को ऑनलाइन देखकर व्रत खोला. इस मौके पर कई पतियों ने अपनी पत्नियों को आकर्षक उपहार भी दिये. व्रत को लेकर महिलायें उत्साहित नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola