Bokaro News : एक ही रात आठ घरों से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : एक ही रात आठ घरों से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

Bokaro News : बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत रोहणीगढ़ा गांव की घटना, पांच लोगों ने दर्ज करायी प्राथमिकी.

विज्ञापन

चंदनकियारी, बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत रोहणीगढ़ा गांव में बुधवार रात को एक साथ आठ घरों में चोरी हो गयी. इस संबंध में पांच पीड़ितों ने बरमसिया ओपी में मामला दर्ज कराया है. अनिल कुमार मोदी, सृष्टिधर मांझी, जगनाथ मांझी, युधिष्ठिर मांझी व भीम मोदी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि घर से नकद समेत जेवरात की चोरी हुई है. अनिल कुमार मोदी ने कहा है कि सपरिवार रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो गये. सुबह तीन बजे जब उठा, तो देखा की बगल के कमरा का दरवाजा खुला हुआ है. कमरे में मेरे पिता के श्राद्ध कर्म करने के लिए नकद 40 हजार रुपये, घर का सारे जेवरात चांदी का कंगन चार पीस, गले का हार, मोहर, एक पीस सोने का नथुनी समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान गायब हैं. इसके अलावा संजय मांझी, अश्विनी मांझी और अरुण महतो के घरों में भी चोरी हुई है. इधर, बरमसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार वर्तमान में पांच लोगों की चोरी का मामला दर्ज किया गया है. शेष कई के संबंध में जानकारी मिली है. मामले को लेकर लगातार पूछताछ व छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola