Bokaro News : कोडरमा को हराकर जमशेदपुर पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट : कोडरमा के विकास कुमार यादव को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गये पहले मैच में जमशेदपुर की टीम ने कोडरमा की टीम को चार विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर तीन में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 202 रनों का स्कोर बनाया. रोहित भारती व विकास कुमार यादव ने 64 – 64 रन बनाये. जमशेदपुर की ओर से राहुल सिंह ने 17 देकर तीन विकेट लिए. गौतम कुमार को दो सफलता मिली.
जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 204 रन 48 ओवर में छह विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से कुमार आदित्य ने 63 रितेश पटेल ने 35 व दुर्गेश कुमार ने 33 रन बनाये. कोडरमा की ओर से विकास कुमार यादव ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कोडरमा के विकास कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी जेएससीए के आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार ने सौंपा.गोड्डा ने पाकुड़ को 67 रनों से हराया
वहीं बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर चार में खेले गए मैच में गोड्डा की टीम ने पाकुड़ की टीम को 67 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम ने निर्धारित 48 ओवर में सात विकेट खोकर 267 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से आयुष कुमार ने नाबाद 103 , मोहित सिंह ने 51 व सचिन यादव ने 33 रन बनाए. पाकुड़ की ओर से ऋषिकेश राय ने 43 रन देकर तीन व सेंटू कुमार यादव ने 52 रन देकर दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी पाकुड़ की टीम 45.4 ओवर में 200 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से सेंटू ने 69, सेबेस्टियन सोरेन ने 37 व राहुल कुमार ने 33 रन बनाए. गोड्डा की ओर से कुमार ऋषिकांत ने 30 रन देकर पांच व गुफरान अंसारी ने 26 रन देकर दो विकेट लिए. मैच में शानदार नाबाद शतक के लिए गोड्डा के आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य योगेंद्र कुमार ने सौंपा. मौके पर मैच के टीआरडीओ सुब्रत दास, निशिकांत मोहंती, अंपायर संजीव रंजन, रुपेश कुमार, प्रशांत कुमार, वकील अहमद, स्कोर दीपक कुमार, गजेंद्र कुमार, बीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य संजय सिंह, समाजसेवी मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




