ePaper

Bokaro News : जैक 10वीं का रिजल्ट : ग्रामीण बच्चों ने शहरी बच्चों को पीछे छोड़ा

Updated at : 27 May 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जैक 10वीं का रिजल्ट : ग्रामीण बच्चों ने शहरी बच्चों को पीछे छोड़ा

Bokaro News : जिले के टॉप 10 में शहरी इलाके से एकमात्र सरकारी स्कूल शामिल, ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने अभाव में भी किया बेहतर प्रदर्शन.

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्चों ने शहरी बच्चों को पीछे छोड़ दिया. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का रिजल्ट इस लिए भी सुखद है, क्योंकि इन विद्यालयों के बच्चों ने अभावों में बेहतर प्रदर्शन किया है. विभाग का सबसे अधिक ध्यान शहरी क्षेत्र के विद्यालयों पर होता है. शहरी विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की तुलना में अधिक सुविधाएं हैं.

इन्होंने पायी सफलता

जिला के कार्मेल हाइ स्कूल बोकारो थर्मल की छात्रा जिला टॉप में राजलक्ष्मी 486 अंक के साथ प्रथम स्थान पर है. इसके साथ ही हाइ स्कूल तारानारी की छात्रा 480 अंक के साथ दूसरा स्थान व हाइ स्कूल होसिर के छात्र अनिकेत प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा एसएमजे हाइ स्कूल बिजुलिया की रिया कुमारी, केएन हाई स्कूल हरनाद के छात्र शरताज रजा, पीटीजेएम ज्योति एस एसवीएम पेटरवार के छात्र अमित कुमार व अपग्रेडेड हाई स्कूल पुन्नू के छात्र निखिल कुमार साव चौथे स्थान, हाइ स्कूल पथुरिया की छात्रा रचना रागनी, आनंद मार्ग आवासीय हाट/एस खैराचातर की छात्रा कुमकुम कुमारी, सहानुभूति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो के छात्र राहुल कुमार पांचवें स्थान, एसएस हाइ स्कूल भेंड्रा के छात्र सूरज कुमार श्रीवास्तव व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैनामोड़ की छात्रा पलक सिंह छठवें स्थान, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास की छात्रा शन्वी कुमारी, कार्मेल हाई स्कूल बोकारो थर्मल की छात्रा लिलावती कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर तेलो के छात्र राहुल पांडेय, अपग्रेडेड हाई स्कूल चांदो के छात्र अबोध कुमार नायक, आनंद मार्ग आवासीय हाट/एस खैराचातर के छात्र दीपमय महतो सांतवें स्थान, एसएसहाइ स्कूल कसमार के छात्र प्रिंस कुमार महतो आठवां स्थान, कल्याणेश्वरी हाइ स्कूल बहादुरपुर के छात्र राहित गोप नौवें स्थान, कार्मेल हाइ स्कूल बोकारो थर्मल की छात्रा प्रिया कुमारी, केएन हाइ स्कूल हरनाद की छात्रा आनंदिता कुमारी, हाइ स्कूल दुगदा के छात्र आयुष कुमार राज, हाई स्कूल होसिर के छात्र पीयूष कुमार, हाई स्कूल तारानारी की छात्रा खुशबू कुमारी व सरस्वती विद्या मंदिर तेलो के छात्र अंकित कुमार 10वें स्थान पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola