Bokaro News : राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना जरूरी

Bokaro News : बीएसएल के यातायात विभाग में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों को किया गया प्रेरित
बोकारो, राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को नयी दिशा देने व भारत सरकार की ओर से निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बुधवार को यातायात विभाग के सभागार में हिंदी कार्यशाला हुई. मुख्य महाप्रबंधक (यातायात) मनोज कुमार हयांकी ने अपने उद्बोधन में बीएसएल के यातायात विभाग की भारत सरकार के राजभाषा नीति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों को प्रेरित किया.
बीएसएल के राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में आलोक कुमार, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) के साथ कार्यशाला में मानस चंद्र रजवार सहायक प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) उपस्थित थे. यातायात विभाग के एकेपी वर्मा ने विभाग में राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में प्रगति से संबंधी संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. आलोक कुमार ने राजभाषा नियमों व सांविधिक प्रावधानों से जुड़े भारत सरकार की नीति, वार्षिक कार्यक्रमों, निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों, विश्वपटल पर हिंदी के बढ़ते चरण व यूनिकोड के अधिकाधिक प्रयोग करने जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से एक प्रस्तुतीकरण दिया. राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना आवश्यक बताया. मौके पर विभाग के वरीय अधिशासी व कर्मी उपस्थित थे.प्रतियोगिता आयोजित
मौके पर निबंध, कविता, व्याख्यान व पोस्टर/स्केच प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिता मे चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




