Bokaro News : बोकारो जनरल अस्पताल की सेवाओं को बेहतर व कमियों को करें दूर : बीके तिवारी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 21 Mar 2025 10:39 PM
Bokaro News : बीएसएल निदेशक प्रभारी ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, इलाजरत मरीजों से लिया फीडबैक, कर्मियों के व्यवहार की ली जानकारी
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार की देर शाम टीम के साथ बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) का निरीक्षण किया. निदेशक प्रभारी वार्ड में गये व मरीजों से फीडबैक लिया. अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली. सीएमओ इंचार्ज डॉ बीबी करुणामय सहित अन्य डॉक्टरों व नर्सों को सेवाओं में सुधार व कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने मरीजों के अटेंडेंट से भी हाल-चाल लिया. इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये डाॅक्टरों व अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिये. हाउस कीपिंग, साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं पर जोर दिया. इस दौरा सीएमओ व मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास उपस्थित थे. बता दें कि निदेशक प्रभारी ने दिन में प्लांट में सेफ्टी वॉक किया था. बीएसएल प्रबंधन का कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर पूरा फोकस है.
बीएसएल : 529 इ-टाइप क्वार्टर होगा आवंटित, ऑनलाइन आवेदन 24 से
बोकारो, बोकारो स्टील प्रबंधन विभिन्न सेक्टरों में 529 इ-टाइप क्वार्टर आवंटित करेगा. योग्य कर्मी 24 मार्च से क्वार्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से लेकर 26 मार्च को रात 11.59 बजे तक होगा. कर्मी एक क्वार्टर के लिए अधिकतम 20 च्वाइश का क्वार्टर दे सकते है. इससे संबंधित सर्कुलर प्रबंधन ने शुक्रवार को जारी कर दिया है. कर्मियों को इ-टाइप क्वार्टर सेक्टर-01, 02, 03, 04, 05, 06, 08, 9, 11 व 12 में मिलेगा. इनमें ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर व सेकेंड फ्लोर का क्वार्टर शामिल है. इससे संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8986870742 व 8986876364 पर संपर्क किया जा सकता है. विस्तृत जानकारी बीएसएल के इंट्रानेट पर उपलब्ध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










