ePaper

Bokaro News : बोकारो रेलवे स्टेशन पर असर, कई ट्रेनें रहीं प्रभावित, यात्री रहें परेशान

Updated at : 20 Sep 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो रेलवे स्टेशन पर असर, कई ट्रेनें रहीं प्रभावित, यात्री रहें परेशान

Bokaro News : कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा देने की मांग को ले रेल रोको आंदोलन, रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस स्टेशन पर घंटों रही खड़ी.

विज्ञापन

बोकारो, कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को रेल रोको आंदोलन किया गया. इसका असर बोकारो रेलवे स्टेशन पर दिखा. चंद्रपुरा व अन्य कई स्थानों पर आंदोलन में शामिल लोगों द्वारा पटरी पर बैठने के कारण बोकारो होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. बोकारो रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे पहुंची रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस शाम तक नहीं खुली. वहीं स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. हालांकि रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेन व उसकी पल-पल की सूचना दी जा रही थी.

रेलवे प्रशासन ने वंदे भारत के यात्रियों को बस से भेजा रांची

आरपीएफ बोकारो के ओसी संतोष कुमार ने बताया कि बोकारो रेलवे स्टेशन पर खड़ी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को रेलवे प्रशासन ने देर शाम को बस सेवा सुविधा मुहैया करायी. ट्रेन में रांची से बोकारो स्टेशन पहुंचे सभी यात्रियों को बस से पुन: रांची भेज दिया गया.

सुरक्षा को ले जवानों की थी तैनाती

आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी व झारखंड पुलिस बोकारो स्टेशन परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात थे. ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति ना बने. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन के कारण कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया, जबकि कई को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा. लंबी दूरी की गाड़ियों में फंसे यात्रियों को भोजन और पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी.

कई ट्रेनें रदद, तो कई के प्रस्थान समय व मार्ग में हुआ परिवर्तन

आंदोलन की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिविजन, रांची डिवीजन, चक्रधरपुर डिवीजन, खड़गपुर डिवीजन और पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन से संचालित होने वाली और बोकारो होकर गुजरने वाली कई गाड़ियां आंदोलन से प्रभावित हुई. उन्हें या, तो रद्द किया गया या फिर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया. इसके अलावा कई गाड़ियों को उनके रूट में बदलाव कर भेजा गया है. आद्रा डिवीजन की ट्रेन संख्या 68079 भोजूडीह चंद्रपुरा और 68080 चंद्रपुर भोजूडीह को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह से रांची डिवीजन से चलने वाली 13320 रांची दुमका, 13504 हटिया वर्धमान, 18036 हटिया खड़कपुर, 13514 हटिया आसनसोल, 12366 रांची पटना, 13304 रांची धनबाद, 18603 रांची गोड्डा, 20839 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसकी वजह से 18604 गोंडा रांची एक्सप्रेस 21 सितंबर को व 20840 नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 सितंबर को भी रद्द रहेगी. इस दिन महत्वपूर्ण ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, उसमें 18626 हटिया पूर्णिया कोर्ट को दिल्ली में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है. इसी तरह 20893 टाटा पटना को वंदे भारत एक्सप्रेस को मुरी में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है. कई गाड़ियों को जो डायवर्ट किया गया है. उसमें 18013 आद्रा- बोकारो स्टील सिटी व 15630 सिलघाट टाउन-तांबरम नगांव एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और 01929 ग्वालियर पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola