Bokaro News: 174 साल पुराना है चाकुलिया गांव में दुर्गा पूजा का इतिहास

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 11:27 PM

विज्ञापन

Bokaro News: पुत्री प्राप्ति के लिए कालीचरण दुबे ने की थी मां सिद्धिदात्री की पूजा, लोगों ने कहा : सभी की मनोकामना पूरी करती है मां दुर्गा

विज्ञापन

ब्रम्हदेव दुबे, पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा के डाबर, टुपरा, कुर्रा, कांड्रा, चितामी, सोनाबाद, नारायणपुर, चाकुलिया, घटियाली, कुमारदागा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है. क्षेत्र में दुर्गा पूजा प्रारंभ करने में हर शहर, गांव में मां जगदंबा की पौराणिक कथा रही है. वैसे ही पौराणिक कथा व परंपरा चास प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया गांव की भी है. 174 वर्ष पूर्व दुबे परिवार के पूर्वज कालीचरण दुबे ने पुत्री प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ की थी. ग्रामीणों एवं दुबे परिवार का मानना है कि जो भी मां सिद्धिदात्री के यहां पूजा सच्चे मन से करते है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है. दुबे परिवार के अग्रज एवं पुजारी मनोहर दुबे ने बताया कि मां सिद्धिदात्री सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है. मेरी पितामह द्वारा 174 वर्ष पूर्व पुत्री प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की स्थापना मिट्टी के घर में की गयी थी. इसके बाद हमारे घर में पुत्री हुई. जिसका नाम मां दुर्गा के नाम से ही भवानी रखा गया. ग्रामीण सूर्यकांत सिंह, दिनेश महतो, कात्यानी दिव्या, अतुल चंद्र सिंह , सुधीर रजवार सहित अन्य लोगों ने बताया कि मां मनोकामना पूरी करती है .

174 वर्ष पुराने तांबे के लोटे से आज भी होती है घट स्थापना

मनोहर दुबे ने बताया की 174 वर्ष पूर्व जिस तांबे के लोटे से घट स्थापना की गयी थी. उसी तांबे के लोटे से आज भी हम घट स्थापना कर पूजा प्रारंभ करते हैं. कहा कि मां सिद्धिदात्री के मंदिर की स्थापना 15 साल पूर्व की गयी है. मां सिद्धिदात्री की शिला मूर्ति भी स्थापित की गयी है. जिसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola