Bokaro news: जीजीपीएस बोकारो की टीम ने जीता सीबीएसइ जूडो नेशनल चैंपियनशिप

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Oct 2025 11:58 PM

विज्ञापन

Bokaro news: 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक श्रीमान संत ईशर सिंह जी महाराज अकादमी, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता.

विज्ञापन

बोकारो, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो की जूडो टीम सीबीएसइ जूडो नेशनल चैंपियनशिप 2025 में विजेता बनी. 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक श्रीमान संत ईशर सिंह जी महाराज अकादमी, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में आयोजित प्रतियोगिता में जीजीपीएस बोकारो की टीम ने कृतिमान स्थापित किया. गुरुवार को विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया गया. प्राचार्य अभिषेक कुमार ने बताया कि क्लास 10 के चंदन कुमार ने स्वर्ण, नौ की आलिया ने स्वर्ण पदक, पांच के कुसैन कुमार ने रजत पदक व 10 की जयश्री कुमारी ने कांस्य पदक जीते हैं. प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास व परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य संभव है. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि परिश्रम, लगन व सकारात्मक सोच से हर सपना साकार किया जा सकता है. सचिव एसपी सिंह ने कहा कि विजय विद्यालय परिवार के लिए गर्व व प्रेरणा का स्रोत है. प्रतिभागियों ने सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता व विद्यालय परिवार को दिया. डीएवी चार : 213 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित बोकारो, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में गुरुवार को अर्ली एजुकेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के छात्रों के लिए विशेष प्रातः सभा आयोजित हुई. 213 विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रतिभा को सम्मानित किया गया, इन्हें क्यूमलेटिव कार्ड दिया गया. साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में जन्म लेने वाले 104 विद्यार्थियों को मोमेंटो दिया गया. प्राचार्य एसके मिश्रा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी. बच्चों को जिज्ञासा व आत्मविश्वास के साथ निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने शिक्षकों की समर्पित भावना व अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय व परिवार दोनों की अहम भूमिका होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola