Bokaro News : जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 03 Oct 2025 11:13 PM

विज्ञापन

Bokaro News : उपायुक्त ने कहा : गरीबों के संघर्ष का करें सम्मान, सफाई कर्मियों के समक्ष झुकाएं सिर, जय जवान-जय किसान का संदेश आज भी प्रांसगिक, खुशहाल बोकारो के लिए दोनों आवश्यक.

विज्ञापन

बोकारो, गरीबों के संघर्ष का सम्मान करें. सफाई कर्मियों के समक्ष हृदय से सिर झुकाएं. जय जवान-जय किसान का संदेश आज भी प्रासंगिक है. खुशहाल बोकारो के लिए दोनों का सम्मान आवश्यक है. यह बातें डीसी बोकारो अजय नाथ झा ने गुरुवार को कही. मौका था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का. दोनों महापुरुषों के प्रतिमा स्थल क्रमशः बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार स्थित गांधी चौक व सेक्टर छह स्थित शास्त्री चौक पर कार्यक्रम का आयोजन गांधी विचार मंच व लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति-चित्रगुप्त महापरिवार समिति द्वारा किया गया. दोनों स्थलों पर बड़ी संख्या में आम जन, सामाजिक कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित रहे.

सेक्टर चार स्थित गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, डीएसओ शालिनी खालखो, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएलएओ द्वारिका बैठा, डीपीआरओ मो. शफीक आलम, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डीसी श्री झा ने कहा कि गरीबों, सफाई कर्मियों और श्रमिकों के संघर्ष को समाज को दिल से स्वीकारना और सम्मान देना चाहिए. उनका योगदान राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने सफाई कर्मियों-श्रम करने से जुड़ें सभी कर्मियों- कामगारों के सम्मान में सिर झुकाने की बात कहीं.

आज भी किसान व जवान देश की रीढ़ हैं

डीसी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे जय जवान-जय किसान की प्रासंगिकता पर बल दिया. कहा कि आज भी किसान और जवान देश की रीढ़ हैं. बोकारो को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए दोनों वर्गों का सम्मान व सशक्तिकरण आवश्यक है. शास्त्री जी ने हमेशा सादा जीवन-उच्च विचार को चरितार्थ किया है. इसे सबों को आत्मसात करना चाहिए. डीसी ने सेना के शोर्य व किसानों को प्रणाम किया. वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता व आत्मनिर्भरता के उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए दिशा-प्रदर्शक हैं. उधर, डीसी समेत अन्य सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सेक्टर चार स्थित खादी ग्राम उद्योग के आउटलेट में भी महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. डीसी ने खादी का वस्त्र भी क्रय किया.

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने पांच किसान व पांच सैनिकों को किया सम्मानित

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति (चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की इकाई) की ओर से सेक्टर छह गोलंबर पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर शास्त्री जी जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि उपायुक्त व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित हुए. पांच किसानों व पांच सैनिकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित नौ स्टूडेंट्स व संगीत प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. बोकारो स्टील प्रबंधन के अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (का. व प्र.), राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान सहित अन्य अधिकारी ने शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की. बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्री जी जैसे महान पुरुष को सम्मान देना सौभाग्य की बात है. कार्यक्रम को आयोजित करने में लाल बहादुर शास्त्री समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनूप सिन्हा, संयुक्त महासचिव (कोयलांचल) संजय सिन्हा, संयुक्त महासचिव (लोहांचल) लालेश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष रमन सिन्हा ने सहयोग दिया. समिति के संरक्षक जय शंकर जयपुरियार व मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने मार्ग दर्शन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola