Bokaro News : किसानों को मिली आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : किसानों को मिली आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी

Bokaro News : पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन, किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती करने व उपज बढ़ाने की अपील.

विज्ञापन

पेटरवार, पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथि मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि व प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, उप प्रमुख सीमा देवी, पेटरवार के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, सदमाकला की मुखिया सावित्री देवी और समाजसेवी प्रकाश महतो ने किया. मुख्य अतिथि मुकेश कुमार महतो ने अपने संबोधन में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि ऋण, अनुदान और तकनीकी सहयोग के बारे में बताया. उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर उन्नत बीज, आधुनिक उपकरण और नयी विधियों का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. सभी अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों, जैविक खेती, जल संरक्षण, और सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती करें और अपनी उपज बढ़ाएं. वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रंजय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में वैज्ञानिक तरीकों और सरकारी सहायता का लाभ उठाकर किसान अपनी उपज और आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं. नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) फिल्मोन विलुंग ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी और किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से खेती संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी प्राप्त किए. मंच का संचालन आत्मा के उप परियोजना निदेशक मोतीलाल रजक ने किया. कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, बोकारो कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुषमा सरोज सुरीन, डॉ सुषमा बाखला, मोहम्मद जुनैद आलम, एटीएम नवीन कुमार सहित क्षेत्र के किसान काफी संख्या में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola