बीएसएल के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ गया भारी

Updated:
विज्ञापन
बीएसएल के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ गया भारी

बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज, एसोसिएशन ने की कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन

बीएसएल के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ गया भारी संवाददाता, बोकारो बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट व अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक ठेकेदार ने शराब के नशे में अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने के साथ हाथ उठा दिया. इतना ही नहीं अधिकारियों की “औकात देखने” जैसी आपत्तिजनक बातें भी कहीं. घटना के बाद बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आरोपित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है. सोमवार को बीएस सिटी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. दूसरी ओर ठेकेदार के समर्थकों द्वारा समझौते के लिए पैरवी किए जाने की भी चर्चा है.

अधिकारियों के पास लगातार फोन आने की बात कही जा रही है. सबकी नजर इस बात पर है कि पीड़ित अधिकारी को न्याय मिलता है या नहीं. पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है. ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेनी हॉस्टल की कैंटीन के पास घटना हुई. आरोप है कि ठेकेदार ने बीएसएल के एक अधिकारी को गाली देते हुए अपने पास बुलाया. अधिकारी द्वारा विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर हाथ उठा दिया. पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था. अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी “औकात देखने” की बात कह रहा था. घटना के बाद एसपी से भी शिकायत की गई. उसी रात एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया था. बीएसएल अधिकारियों का कहना है कि एके कंस्ट्रक्शन से जुड़े अरविंद ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेनी हॉस्टल में ठेकेदार के पास एक कमरा था, जिसे अब खाली करा लिया गया है. ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अधिकारी मनीष कुमार के समर्थन में बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी खुलकर सामने आ गए हैं. वहीं, एलएंडडी विभाग ने संबंधित कमरे पर ताला लगा दिया. रंजीत कुमार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola