Bokaro News : दुर्गापुर व सिंहपुर में लगा किसान मेला

Bokaro News : सामूहिक व जैविक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण, किसानों ने विधियों को अपनाने का लिया संकल्प.
कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया व सिंहपुर पंचायत के सिंहपुर गांव में शनिवार को एमपीए किसान मेला का आयोजन किया गया. प्रदान जैनामोड़, एक्सिस बैंक फाउंडेशन व ग्राम पंचायत दुर्गापुर व बरईकला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. ललमटिया के मेले में दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया, हरलाडीह, कारुजारा, रांगामाटी सहित आसपास के गांवों के किसानों को कसमार कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) के अंतर्गत दुर्गापुर एनपीए में क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सामूहिक खेती की अवधारणा, एक समान बीज चयन तथा कृषि उत्पादों को एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी) के माध्यम से बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में पुनर्जीवित खेती पर विशेष जोर दिया गया. किसानों को पारंपरिक धान के बीज, जैविक खाद के उपयोग और खेती में जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्नास्त्र जैसे देसी जैविक उपचार गांव में स्वयं तैयार कर प्रयोग करने की जानकारी दी गयी. किसानों ने इन विधियों को अपनाने का संकल्प भी लिया. मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि सनातन महतो, उपमुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य विनिता देवी व पबिता देवी, प्रदान संस्था के पीयुष मई, वेद प्रकाश, सुप्रतिक भैया, अनिकेत, एनएसके सुनीता देवी, सविता देवी, किरण देवी, यशोमती देवी, बालेश्वरी देवी, परमेश्वर महतो सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे. वहीं सिंहपुर में आयोजित मेला में कई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




