Bokaro News : आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने थाना का किया घेराव

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 Jul 2025 10:43 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हुई मारपीट में अलकुशा निवासी कमल दास की मौत का मामला.

विज्ञापन

चास, चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलकुशा गांव निवासी कमल दास (40 वर्ष) की शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में मौत हो गयी थी. परिजनों ने अलकुशा गांव के रहने वाले ऑटो चालक शिबू दास (45 वर्ष) के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शनिवार को आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पहुंचे. परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वो शव को घर लेकर नहीं जाएंगे. पुलिस कर्मियों के बहुत समझाने के बाद परिजन माने. कमल दास चलने-फिरने में असमर्थ था. जानकारी के अनुसार कमल दास की पत्नी सुसनी देवी काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं. घटना के बाद पूरे मोहल्ले और गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि यह हत्या आपसी विवाद का नतीजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola