ePaper

Bokaro News : डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बीएसएल का एक और कदम

Updated at : 17 Nov 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बीएसएल का एक और कदम

Bokaro News : ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न विभागों से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की ओर से पर्यावरण स्थिरता की पहल के अंतर्गत ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग के कांफ्रेंस हॉल में किया गया. प्रशिक्षण में संयंत्र के विभिन्न विभागों से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. आयोजन मेसर्स एनवीया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बाह्य संकाय के माध्यम से किया गया. उल्लेखनीय है कि बीएसएल ने पर्यावरणीय मापदंडों की निगरानी के लिए तीन-स्तरीय रणनीति अपनायी है.

विभिन्न पर्यावरणीय मापदंडों की वास्तविक समय निगरानी का महत्व बताया

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण) राजीव श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक (इसीएस) प्रीति झा व परियोजना निष्पादन क्षेत्र के प्रतिनिधि एमके सिंह की उपस्थिति में किया गया. उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) नितेश रंजन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. उन्नत प्रणाली के माध्यम से विभिन्न पर्यावरणीय मापदंडों की वास्तविक समय निगरानी के महत्व को समझाया, ताकि समय पर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. मेसर्स एनवीया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संकाय सदस्य राहुल मुरलीधर वेलहल ने ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली के कार्यकारी सिद्धांतों, उचित परिचालन व रख-रखाव की जानकारी दी.

प्रशिक्षण में प्रायोगिक प्रदर्शन और हैंड्स ऑन अभ्यास भी शामिल

प्रशिक्षण में प्रायोगिक प्रदर्शन और हैंड्स ऑन अभ्यास भी शामिल हैं. यह प्रशिक्षण संयंत्र के सीओ एंड सीसी, एसपी, आरएमपी, बीएफ, एचएसएम, सीआरएम-1 एंड 2, और सीआरएम-3 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थापित 33 ऑनलाइन कंटीन्यूअस स्टैक उत्सर्जन निगरानी प्रणालियों के उचित ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस और ट्रबल-शूटिंग पर केंद्रित था. यह पहल एक स्वस्थ, जागरूक व सशक्त पर्यावरण के निर्माण की दिशा में बीएसएल की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है.

33 स्टैक उत्सर्जन निगरानी प्रणाली व तीन एफ़्लुएंट गुणवत्ता निगरानी प्रणाली

बीएसएल के पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग की पूर्ण-विकसित प्रयोगशाला द्वारा संयंत्र एवं टाउनशिप में हवा, पानी तथा स्टैक उत्सर्जन के विभिन्न मापदंडों के नमूने लेकर मानक प्रक्रियाओं के अनुसार उनका विश्लेषण किया जाता है. इसके अतिरिक्त, बीएसएल ने थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं एमओईएफसीसी से अनुमोदित प्रयोगशाला को भी संलग्न किया है. विभिन्न पर्यावरणीय मापदंडों की 24×7 वास्तविक समय निगरानी के लिये बीएसएल ने 33 स्टैक उत्सर्जन निगरानी प्रणाली और तीन एफ़्लुएंट गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola