Bokaro News : उत्साह व निष्ठा के साथ संगठन की प्रगति में योगदान दें कर्मी : निदेशक प्रभारी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Sep 2025 10:52 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल : वन डे चेयरमैन कंपीटीशन व एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर के विजेता हुए सम्मानित, बोकारो निवास में पुरस्कार वितरण का किया गया आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में हुए वन डे चेयरमैन कंपीटीशन व एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार को बोकारो निवास में समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने व इसी उत्साह और निष्ठा के साथ संगठन की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया. पुरस्कृत कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता बनाये रखने व निरंतर प्रगति में योगदान देते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई. कर्मियों को सशक्त बनाने व संगठन के विकास के लिये उनके रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन डे चेयरमैन प्रतियोगिता हुई थी. इसमें बीएसएल के महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक (सीएंडआइटी) रंजीत कुमार, उप प्रबंधक (आरएमएचपी) विनय शाह, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट आशीष कुमार चौरसिया व झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की सहायक महाप्रबंधक हीना परवीन विजेता रहीं.

एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड के विजेता प्रतिभागी

प्रत्येक तिमाही में उत्पादन, उत्पादकता, लागत नियंत्रण और नवाचार से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिये जाने वाले एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड की शृंखला में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही के विजेताओं में बीएसएल के उप महाप्रबंधक (सिक्योरिटी) कर्नल राजिंदर सिंह शेखावत, उप महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) रामकृष्णा,सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) मोहित सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक (एमआरडी) पीपी कल्बेंडे, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-II एवं सीसीएस) अश्वनी कुमार सिन्हा, वरीय प्रबंधक (आईएंडए) पुष्पवंत कुमार, वरीय प्रबंधक (यातायात) सुमन सौरभ व झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के सहायक महाप्रबंधक (केआईओएम) अशोक कुमार नागरु को सम्मानित किया गया.

ये थे मौजूद

मौके पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रियरंजन व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ विभूति भूषण करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारी, पुरस्कार विजेता व उनके परिजन भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola