Bokaro News : 10 वर्षों में भी कई जगहों पर नहीं बनी नाली, नियमित नहीं होता कचरा का उठाव

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 34 का हाल, मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं निगमवासी.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 34 में नाली निर्माण, कचरा उठाव, जलापूर्ति सहित अन्य समस्याएं वर्षों से बनी हुई है. वार्ड की आबादी लगभग 15 हजार है. जबकि मतदाताओं की संख्या करीब छह हजार है. इस वार्ड में भवानीपुर, कुशलबांधा, आसनसोल, हरला साइड सहित अन्य विस्थापित क्षेत्र है. 2015 से यह क्षेत्र चास नगर निगम से जुड़ा पर 10 वर्षों से वार्ड क्षेत्र में रहने वाले मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं. 2020 में नगर निगम बोर्ड भंग हो गया था. इसके बाद छह साल से निगम प्रशासक की देखरेख में काम हो रहा है. पूरे वार्ड क्षेत्र के लगभग दर्जनों गलियों में अभी तक नालियों का निर्माण नहीं हुआ है.

स्थानीय निवासी पंकज सिंह, अजय झा, अनादि केवर्त, धर्मेंद्र पाल, प्रकाश सहित अन्य ने कहा कि वार्ड संख्या 34 विस्थापित क्षेत्र है, इसलिए यहां की सड़कें चौड़ी है. फिर भी निगम प्रशासन नाली निर्माण करने में रुचि नहीं दिखाता है. नाली निर्माण नहीं होने से बारिश में लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है. वार्ड क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ला, केदार दास नगर, महतो मोहल्ला के सभी गलियों में अभी तक जलापूर्ति योजना का पाइपलाइन विस्तार नहीं किया गया है. जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है. लोगों को चापाकल का सहारा लेना पड़ता है. गर्मी में पानी के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. मेंटेनेंस के अभाव में बहुत से स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गयी है. साथ ही अभी कई महत्वपूर्ण जगहों पर लाइट नहीं लगायी है. रात में लोगो को आवागमन करने में बहुत परेशानी होती है.

सड़क से ऊंची बना दी गयी नाली

भवानीपुर कुशलबांधा क्षेत्र के हरिमंदिर से तालाब तक नाली का निर्माण तो हुआ है, लेकिन यह नाली सड़क से लगभग डेढ़ फिट ऊंची है. स्थानीय सुरेश गोराई, टिंकू महतो लालू महतो सहित अन्य ने कहा कि नाली ऊंची बनने से बारिश में सड़क का पानी नाली में नहीं गिरता है. जलजमाव हो जाता है. नियमित नाली की सफाई नहीं होती है. परेशानी बढ़ने पर मजबूर होकर हमलोग स्वयं नाली की सफाई करते हैं. कहा कि बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. दर्जनों गलियों में पानी भर जाता है. निगम प्रशासन सभी मुख्य पथों पर डीप नाली का निर्माण कराये, ताकि बरसात में लोगों को परेशानी ना हो.

वर्षों से लोग कर रहे हैं सड़क बनाने की मांग

कुशलबांधा के ज्यादातर लोग तालाब के मेड़ होते हुए चास और ब्लॉक कार्यालय जाते हैं, लेकिन वर्षों से यह सड़क कच्ची है. कई बार निगम कार्यालय में आवेदन देकर सड़क बनाने की मांग की गयी. टेंडर भी निकला, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ. बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. कहा कि जलापूर्ति का पाइपलाइन जोड़ने के नाम पर जगह-जगह सड़क खोदी गयी, लेकिन सड़क को समतलीकरण नहीं किया गया, जिससे लोगो आवागमन करने में बहुत परेशानी होती है.

पूर्व पार्षद का दावा

वार्ड 34 की पूर्व वार्ड पार्षद गुरजीत कौर ने कहा कि अपने कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है. दर्जनों सड़क का निर्माण हुआ है. बहुत गलियों में नाली का निर्माण नहीं हो सका है और कुछ मोहल्ला में जलापूर्ति योजना से पेयजल आपूर्ति होना बाकी है .लेकिन निगम में पिछले छह साल से प्रशासक राज्य चल रहा है. सही तरीके से अगर वार्ड क्षेत्र में काम होता तो नाली और जलापूर्ति का समस्या समाप्त हो जाती.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola