Bokaro News : दीर्घ सेवा पुरस्कार व सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले उपहारों में बदलाव की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दीर्घ सेवा पुरस्कार व सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले उपहारों में बदलाव की मांग

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को लिखा पत्र, बोले अध्यक्ष : कार्मिकों की मेहनत से उत्पादन-मुनाफा बढ़ा है.

विज्ञापन

बोकारो, बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर दीर्घ सेवा पुरस्कार व सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले उपहार में बदलाव का मांग किया है. बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम ने को कहा कि बीएसएल में लगनशील कर्मचारियों की काफी संख्या है, जिनके बल पर आज भी बीएसएल सेल की श्रेष्ठ इकाईयों में से एक है. कई दशक से 25 वर्ष सेवा पूरा करने वाले कार्मिकों को दीर्घ सेवा पुरस्कार के रूप में सलेम इस्पात का बर्तन सेट उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, जिसकी कीमत ₹4000 के आस-पास है. यह उनके पूरे सेवा काल में मात्र एक बार दिया जा रहा है. उपरोक्त पुरस्कार व उपहार सेल-बीएसएल के सभी कार्मिकों (अधिकारी-कर्मचारी) को दिया जाता है. कार्मिकों की मेहनत से उत्पादन-मुनाफा बढ़ा है.

प्रत्येक माह कम हो रही है श्रमशक्ति

अध्यक्ष ने कहा कि सेल की श्रमशक्ति प्रत्येक माह कम हो रही है. इस्पात मंत्रालय की दूसरी नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड, नगरनार आयरन एंड स्टील लिमिटेड के कार्मिकों को 20 वर्ष, 25 वर्ष, 30 वर्ष व 35 वर्ष सेवा पुरा करने पर अलग-अलग क्रमशः 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम व 25 ग्राम का स्वर्ण मुद्रा एनएमडीसी प्रबंधन की ओर से दी जा रही है. नालको व एनएमडीसी में ₹40000 तक भ्रमण के लिए मिलता है.

उपहार को भविष्य के हिसाब से आकर्षक किया जाये

अध्यक्ष ने कहा कि बीएसएल कार्मिकों को ₹2500 का सलेम इस्पात का बर्तन सेट उपहार के रूप में दिया जा रहा है. मांग की कि दीर्घ सेवा पुरस्कार का स्वरूप एनएमडीसी लिमिटेड के तर्ज पर की जाये. सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले उपहार को भी भविष्य के हिसाब से आकर्षक किया जाये. सेल में कर्मचारियों से जुड़ी अधिकतर सुविधाएं या तो बंद है या वर्षो पुराने पैटर्न/दर से दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola