Bokaro News : दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

Bokaro News : पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक, जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने का दिया गया निर्देश.

विज्ञापन

पेटरवार, पेटरवार थाना के सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सुधीर सिन्हा ने की. दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि सभी समिति रूट चार्ट का फॉलो करें. बिना परमिशन का कोई कार्य ना करें. हाई कोर्ट व स्टेट के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें. पूजा पंडालों में विभिन्न समस्याओं का शौर्ट आउट करें. सीओ अशोक राम ने कहा कि जिस तरह पूर्व में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाते आ रहे हैं उसी तर्ज पर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाये. निर्देश का अनुपालन करें. हर पूजा पंडाल में 20 -20 वॉलेंटियर रहना है. पंडाल में महिला व पुरुष का दो भाग होगा. बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन ले लें. कार्यक्रम के मंच का क्षमता देख लें, मंच गिरे नहीं. मूर्ति विसर्जन के दिन बिजली लाइन विसर्जन के बाद दिया जायेगा. प्रशासन का सहयोग करें. नियम के विरुद्ध गति विधि पर विधि सम्मत करवाई की जाएगी. सबका सीसी टीवी कैमरा होना चाहिये. वॉलेंटियर का ड्रेस व आइडी कार्ड बनेगा. बैठक को मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार सिन्हा, रितेश सिन्हा आदि ने संबोधित किया. मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, उत्तासारा मुखिया देवेंद्र नायक, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, मनोहर मुर्मू, मुमताज अंसारी सहित दोनों समुदाय के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola