Bokaro News : बीजीएच में भर्ती ठेका श्रमिकों के इलाज के लिए राउरकेला व भिलाई से बुलाये गये विशेषज्ञ
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल में लैडल से गर्म धातु के छलकने से तीन ठेका कर्मियों के झुलसने का मामला, विशेष विमान से इस्पात अस्पताल राउरकेला से विशेषज्ञ डॉ गिरिजा शंकर साहू बोकारो पहुंचे.
विज्ञापन
बोकारो, बीएसएल के एसएमएस-02 में रविवार को हुई घटना में बर्न इंजूरी के कारण भर्ती किये गये तीनों ठेका श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन प्रयासरत है. सोमवार को विशेष विमान से इस्पात जनरल अस्पताल राउरकेला से विशेषज्ञ डॉ गिरिजा शंकर साहू बोकारो बुलाये गये हैं, जो बीजीएच के बर्न व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ अनिंदो मंडल के साथ मिलकर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं जेएलएन अस्पताल व रिसर्च सेंटर-भिलाई से बर्न यूनिट के विभागाध्यक्ष डॉ उदय कुमार भी बोकारो पहुंचे गये हैं.
बोकारो स्टील प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का किया गठन
बोकारो स्टील प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है. बीएसएल की ओर से कहा गया है कि प्रबंधन इस कठिन समय में प्रभावित कर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है, साथ हीं, उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. प्रबंधन ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. इसके लिये प्रबंधन की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टर सहित कई तरह की पहल की जा रही है.वरीय चिकित्सक की देखरेख में चल रहा इलाज
बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, रविवार को अपराह्न लगभग 3.45 में एसएमएस-2 के मिक्सर से क्रेन द्वारा कन्वर्टर में चार्ज करने के लिए लैडल में मेटल ले जाने के दौरान संभवतः किसी मैकेनिकल फॉल्ट के कारण लैडल से कुछ गर्म मेटल छलक कर जमीन पर गिर गया, जिसकी वजह से तीन ठेका कर्मी को बर्न इंजूरी हुई. तीनों ठेका कर्मियों को तुरंत बीजीएच ले जाया गया और उनका उपचार वरीय चिकित्सक की देखरेख में शुरू कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










