Bokaro News: कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक-इंटर परीक्षा : डीसी

Published at :10 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक-इंटर परीक्षा : डीसी

Bokaro News : परीक्षा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में दिये गये कई दिशा-निर्देश, जिला शिक्षा पदाधिकारी, परीक्षा केंद्र अधीक्षक, बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी हुए शामिल

विज्ञापन

बोकारो, कैंप टू स्थित टाउन हॉल सभागार में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव ने 11 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की. डीसी श्रीमती जाधव ने कहा कि जहां प्रश्न पत्र रहेगा, वहां किसी तरह की कोई कोताही नहीं हो. सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न व उत्तर पुस्तिका रहेंगे, इसे सुनिश्चित करें. कदाचारमुक्त वातावरण में मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं संपन्न करायें. परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल समेत अन्य व्यवस्था हो. ताकि, परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. केंद्रों में परीक्षा का संचालन सीसीटीवी की निगरानी में होगा.

डीसी श्रीमती जाधव ने कहा कि केंद्राधीक्षक कैमरों की संख्या अनुरूप कमरों की सूची तैयार कर कंट्रोल रूम में उसे प्रदर्शित करेंगे, ताकि निगरानी कार्य में सहूलियत हो. वहीं, प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी व पुलिस बल ससमय प्रखंड के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा केंद्र में एक घंटा पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तरपुस्तिका को संबंधित कोषागार में जमा करायेंगे. डीसी ने बीडीओ-सीओ को सभी परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने को कहा, जो कमी है उसे तुरंत ठीक करना सुनिश्चित करेंगे. डीसी ने डीइओ को सभी बीईईओ-केंद्राधीक्षक को परीक्षा केंद्र में व्यवस्था शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा.

मार्गदर्शिका के अनुरूप हो परीक्षा संचालन

डीसी श्रीमती जाधव ने कहा कि झारखंड अद्यिविद्य परिषद से प्राप्त मार्ग दर्शिका को सभी केंद्राधीक्षक पढ़ लें. मार्ग दर्शिका के अनुरूप ही परीक्षा का संचालन करना है. किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो. छोटी- मोटी सभी कार्य को वर्कआउट कर लें. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिया.

अलर्ट रहेंगे सभी थाना प्रभारी : एसपी

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि परीक्षा को लेकर भी संबंधित थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहेंगे. परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है. जिन्हें भी जो दायित्व दिया जाएगा, वह समन्वय के साथ उसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे.

अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा व अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ ने केंद्राधीक्षक,बीडीओ-सीओ सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा – निर्देश दिया. मौके पर चास व बेरमो अनुमंडल से संबंधित सभी केंद्राधीक्षक, बीडीओ-सीओ, जिला स्तरीय पदाधिकारी सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व कोषागार पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola