Bokaro News : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चास के लिए अविलंब भूमि चिन्हित करें अंचलाधिकारी

Bokaro News : उपायुक्त ने नगर निगम चास व नगर परिषद फुसरो के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, बैठक में दिये कई दिशा-निर्देश.
बोकारो, उपायुक्त ने सोमवार को आवासीय कार्यालय कक्ष में नगर निगम चास व नगर परिषद फुसरो के विभिन्न विकास व स्वच्छता संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने शहरी विकास, स्वच्छता, पेयजलापूर्ति एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिया. अंचलाधिकारी चास को निर्देश दिया कि चास नगर क्षेत्र में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए अविलंब भूमि चिन्हित करें. इस दिशा में कार्यवाही में किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी. पूर्व में, चिन्हित भूमि एसटीपी के लिए उपयुक्त नहीं है.
उपायुक्त ने कहा कि गरगा नदी में किसी भी परिस्थिति में शहर का गंदा पानी नहीं जाना चाहिए. इस कार्य को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाए ताकि आने वाले समय में अन्य नगर निकाय व जिला भी इससे प्रेरणा ले सकें.गरगा नदी का संरक्षण-पर्यावरण प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा की गरगा नदी शहर की जीवन रेखा है, इसका संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी में गंदे नालों के बहाव को तुरंत रोका जाए और नदी तट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाये.शहरी पेयजलापूर्ति योजना में तेजी लाने का निर्देश
उपायुक्त ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और इसे शीघ्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने फेज टू-थ्री पेयजलापूर्ति की प्रगति कार्य की समीक्षा की. डीसी ने ट्रांसपोर्ट नगर व बस स्टैंड निर्माण के लिए भी एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव जिला को समर्पित करने को कहा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके.पूजा सामग्रियों (निर्वाण) के निस्तारण पर जोर
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों और अधिकारियों दोनों को मानसिकता बदलने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम व नगर परिषद सूखा और गीला कचरा पृथक रूप से एकत्र एवं निष्पादित करने की व्यवस्था पर काम कर रहा है. इसके साथ ही, वह घरों से निकलने वाले पूजा सामग्री (निर्वाण) के पर्यावरण अनुकूल निस्तारण के लिए भी विशेष व्यवस्था करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




