Bokaro News : सदैव याद किये जायेंगे छत्रु राम महतो : चंद्रप्रकाश चौधरी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Nov 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : पूर्व मंत्री की पहली पुण्यतिथि पर पेटरवार स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित.

विज्ञापन

पेटरवार, संयुक्त बिहार राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सह गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो की पहली पुण्यतिथि पर पेटरवार स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. उनके तस्वीर पर पुष्पार्चन कर आसपास सहित बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि स्व छत्रु राम महतो एक शिक्षक व समाज सुधारक के रूप में जनता के बीच आये और एक बड़े राजनीतिक योद्धा के रूप में अपने आपको प्रति स्थापित किया. संयुक्त बिहार में वित्त मंत्री बनना, पांच सत्र में विधायक बनना एक बड़ा ऐतिहासिक विषय है. राजनीति में गहरी पैठ, भाषा में पकड़, सेवा, सरल व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के लिए युग-युग तक जाने जायेंगे. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि स्व छत्रु राम महतो ने अपने विधायक काल में जन सेवा का कार्य प्रमुखता के साथ किया. उनकी सहज प्रवृति, सेवा, आदर्श व्यक्तित्व के लिए आज भी किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों द्वारा आदर व गौरव के साथ उनका नाम लिया जाता है. सचमुच में वे जननेता थे. मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, रितेश सिन्हा, बानेश्वर महतो, डॉ प्रहलाद वर्णवाल, डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, साबित्री देवी, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, संटू सिंह, धनुलाल महतो, गोमिया के पूर्व प्रमुख प्रभुदयाल महतो, अहलाद महतो, युगल किशोर महतो, वीरेंद्र कुमार,आसीत कुमार ठाकुर, मुमताज अंसारी, छोगा लाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola