Bokaro News : कारपोरेट घरानों के लिए केंद्र सरकार कर रही काम : मनोज भक्त
Updated at : 23 May 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : कसमार में माले की बोकारो जिला कमेटी की बैठक, 15 जून को सभी प्रखंडों में पूर्व सांसद एके राय की जयंती मनाने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन
कसमार, भाकपा माले, बोकारो जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को कसमार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई. माले के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो व बोकारो जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर मुख्य रूप से मौजूद थे. मनोज भक्त ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार कारपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है और इसका खामियाजा किसान, मजदूर एवं आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
मनोज भक्त ने कहा कि वामपंथ अतीत नहीं, भारतीय राजनीति का भविष्य है. हमें अपनी ताकत और अहमियत को हमेशा समझने की जरूरत है. उन्होंने जनता के मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हमेशा मुखर रहने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यही वामपंथ की ताकत और खासियत है. हलधर महतो ने कहा कि राज्य में माले के प्रति जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है. इस भरोसे को और भी मजबूत बनाने की जरूरत है.अगस्त तक प्रखंड व जिला सम्मेलन करने का निर्णय
बैठक में कई सांगठनिक एवं जन मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान अगस्त महीने तक बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन व जिला सम्मेलन आयोजित करने व 15 जून को धनबाद के पूर्व सांसद एके राय की जयंती सभी प्रखंडों में पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. संगठन की मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों को कई तरह की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में मुमताज अंसारी, युगल करमाली, शकुर अंसारी, राजू महतो, सगीर अहमद आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




