Bokaro News : बीएसएल : डैमेज ब्लॉक की लिस्ट में जुड़ेंगे कुछ और नाम, पुराना सर्कुलर निरस्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल : डैमेज ब्लॉक की लिस्ट में जुड़ेंगे कुछ और नाम, पुराना सर्कुलर निरस्त

Bokaro News : नया सर्कुलर जल्द होगा जारी, आवासधारियों को शिफ्ट करने के लिए खाली आवासों की संशोधित लिस्ट भी होगी जारी

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात नगर के क्षतिग्रस्त ब्लॉक के आवास धारियों (कर्मचारी संवर्ग) को बोकारो स्टील प्रबंधन ने किन्हीं अपरिहार्य कारणों से परिपत्र संख्या TA/A/E/2024-68 को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निरस्त कर दिया. उक्त सर्कुलर के तहत सेक्टर 12 व 6 के 161 ब्लॉक को डैमेज घोषित किया गया था. प्रबंधन ने कहा है कि सर्वे रिपोर्टों के आधार पर डैमेज ब्लॉक की लिस्ट में कुछ और ब्लॉक भी जुड़ रहे हैं. इसलिए पुराने सर्कुलर को निरस्त कर दिया गया. संशोधित सर्कुलर जल्द जारी कर दिये जाने की सूचना दे दी गयी है. इसमें इन डैमेज ब्लॉक में रह रहे आवासधारियों को दूसरे आवास में शिफ्ट करने के लिए खाली आवासों की संशोधित लिस्ट भी जारी की जायेगी.

सेक्टर 12 में 142 व सेक्टर छह में 19 ब्लॉक को घोषित किया था क्षतिग्रस्त

उल्लेखनीय है कि प्रबंधन ने सेक्टर-12 व सेक्टर छह के 161 ब्लॉक को क्षतिग्रस्त घोषित किया था. उक्त ब्लॉक में रहने वाले लोगों के लिए प्रथम चरण के लिए विकल्प जमा करने की समय सीमा एक से 10 मई तक निर्धारित भी की गयी थी. सेक्टर-12 में 142 व सेक्टर छह में 19 ब्लॉक को प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त घोषित किया था. सेक्टर-12 में ए, बी, सी, डी व ई और सेक्टर-06 में सी, डी व बी में क्षतिग्रस्त ब्लॉक है. प्रथम चरण में इनमें रहने वाले नियमित कर्मियों, रिटेंशन के मामले, क्षतिग्रस्त ब्लॉक में आवास होने के कारण जिनका रिटेंशन स्वीकृत नहीं किया गया जैसे मामले को दूसरी जगह स्थानांतरित करना था. अब यह सर्कुलर निरस्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola